scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशखरगे के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी दलितों का अपमान: सैलजा

खरगे के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी दलितों का अपमान: सैलजा

Text Size:

चंडीगढ़, आठ अप्रैल (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ की गई ‘‘अमर्यादित’’ टिप्पणी के लिए बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना की और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा पर एक हमला है।

कांग्रेस महासचिव सैलजा ने कहा कि यह बयान न केवल एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता का अपमान है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की भावना का भी सीधा अपमान है।

हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं और केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।

सैलजा ने कहा कि ऐसे समय में जब देश गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है और पार्टी सरकार से जवाब मांग रही है, तो सत्तारूढ़ भाजपा के नेता ध्यान भटकाने के लिए गैरजिम्मेदाराना बयानों का सहारा ले रहे हैं।

शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में खरगे के लिए ‘‘पागल’’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments