scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमहिला की मौत के मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

Text Size:

बिजनौर, आठ मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला के मायके वालों ने उसके ससुरालियों जहर देकर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार नांगल सोती थानाक्षेत्र के लालपुरमान गांव के मंशाराम ने मंडावली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि सोमवार को दहेज की मांग के लिए दीपा को उसके सुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस संबंधित धाराओं मे

मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश मे लगी है।

मंशाराम के अनुसार उसकी पुत्री दीपा (28) की शादी काशीरामपुर गांव में सोनू के साथ हुई थी और दीपा के तीन बच्चे थे।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments