scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशतरनतारन में हमलावरों ने सिख ग्रंथी का पैर काटा

तरनतारन में हमलावरों ने सिख ग्रंथी का पैर काटा

Text Size:

अमृतसर, 31 मार्च (भाषा) पंजाब के तरनतारन जिले में एक सिख ग्रंथी पर धारदार हथियारों से हमला कर उसके पैर को काटकर अलग कर दिया गया, लेकिन पैर के कटे हुए हिस्से को अभी तक नहीं बरामद किया जा सका है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरमीत चौहान ने कहा कि 32 वर्षीय सुखचैन सिंह पर बीती रात को खदूर साहिब कस्बे में हमला किया गया और हमलावर घटना के बाद भागने में सफल रहे।

चौहान ने कहा कि ग्रंथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी दो सर्जरी की गई और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सुचैन सिंह बन्निया गांव स्थित एक गुरुद्वारे में ग्रंथी के रूप में कार्यरत थे। एसएसपी ने कहा, ‘‘उनके पैर को क्रूरता पूर्वक काटकर अलग कर दिया, उनके हाथों की अंगुलियों पर भी चोट के गहरे निशान हैं। बदमाशों ने पैर के जिस हिस्से को काटकर अलग किया वह अभी तक आसपास नहीं मिला है।’’

पुलिस ने पीड़ित के परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments