scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशरूद्रप्रयाग में बारिश से पुल टूटा, मलबे में दबे आठ मजदूर

रूद्रप्रयाग में बारिश से पुल टूटा, मलबे में दबे आठ मजदूर

Text Size:

देहरादून, 20 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में बुधवार को पुल टूटने से उसके मलबे में आठ मजदूर दब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सिरोबगड के नरकोटा क्षेत्र में पुल टूटने की सूचना पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और तलाश एवं बचाव अभियान चलाया ।

बचावकर्मियों ने कटर की मदद से लोहे के जाल को काटकर मलबे से छह मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकाला । घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।

बचाव कार्य अभी जारी है और दो अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है ।

भाषा दीप्ति प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments