scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशफरीदाबाद जेल में एक कैदी ने दूसरे पर गर्म तेल फेंका

फरीदाबाद जेल में एक कैदी ने दूसरे पर गर्म तेल फेंका

Text Size:

फरीदाबाद, 23 मार्च (भाषा) फरीदाबाद की नीमका जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायल कैदी को तुरंत बादशाह खान सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

गर्म तेल फेंकने वाले कैदी सुमित के खिलाफ सदर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। उस पर दो दर्जन से अधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, करनाल निवासी सुमित और पवन दोनों नीमका जेल में बंद थे।

सुमित को 2024 में करनाल से नीमका जेल लाया गया था और यहां उसका पवन के साथ झगड़ा हुआ।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात दोनों कैदियों के बीच हाथापाई हुई, जबकि एक अन्य कैदी बैरक के बाहर चूल्हे पर तेल गर्म कर रहा था।

सुमित ने गर्म तेल पवन के चेहरे पर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जल्दी ही सुमित से पूछताछ करेगी।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments