चंडीगढ़, 10 अप्रैल (भाषा) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की हरियाणा इकाई ने शुक्रवार को राज्य सरकार से आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के लंबित बकाए का भुगतान करने का आग्रह किया और कहा कि ऐसा नहीं करने पर 20 अप्रैल के बाद वे इस योजना के तहत सेवाएं प्रदान नहीं कर पाएंगे।
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण (हरियाणा) के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) को लिखे एक पत्र में आईएमए की हरियाणा शाखा ने कहा कि वह आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहती है।
‘पीटीआई भाषा’ द्वारा संपर्क किए जाने पर हरियाणा आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनीला सोनी ने कहा, ‘पंजीकृत निजी अस्पतालों का बकाया लगभग 400 करोड़ रुपये है।’
पत्र में कहा गया है, ‘भुगतान में बहुत देरी हो रही है। आवेदन जमा करने के 15 दिनों के भीतर भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन फिलहाल सितंबर 2025 से ही भुगतान लंबित हैं। कई बार पूछताछ की जाती है और पूछताछ का समाधान होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जाता।’’
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
