scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशफरीदाबाद में नशीले पदार्थों के तस्कर की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया

फरीदाबाद में नशीले पदार्थों के तस्कर की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया

Text Size:

फरीदाबाद (हरियाणा), चार मई (भाषा) पुलिस ने नशीले पदार्थों के एक तस्कर द्वारा यहां सूरजकुंड इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई नौ संपत्तियों को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ध्वस्त की गई संपत्तियों का मालिक अमरनाथ (54) है, जो 10 साल से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय है और पिछले छह महीने से जेल में बंद है।

फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अमरनाथ ने नशीले पदार्थों की तस्करी से एकत्र धन से यहां अंखिर ग्राम पंचायत के स्वामित्व वाली जमीन पर नौ अवैध संपत्तियां बना ली थीं।

पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर अमरनाथ द्वारा किराए पर दी गई चार दुकानों और पांच झुग्गियों को गिरा दिया।

उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मूल निवासी अमरनाथ के खिलाफ फरीदाबाद में आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी के खिलाफ भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं।

भाषा सिम्मी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments