scorecardresearch
Thursday, 19 September, 2024
होमदेशमस्जिद में अवैध निर्माण: हिमाचल के भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा

मस्जिद में अवैध निर्माण: हिमाचल के भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा

Text Size:

शिमला, 19 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और विधायक रणधीर शर्मा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संजौली में अवैध मस्जिद के मुद्दे के समाधान के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया था, लेकिन इसका अब तक गठन नहीं किया गया है।

शिमला में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर बनी इन अवैध इमारतों और मस्जिदों में अनेक लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

लोगों ने संजौली में विरोध प्रदर्शन किया और अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने और प्रवासियों की पहचान करने की मांग की।

शर्मा ने कहा, ‘‘इस स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने 13 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि इस बात पर सहमति बनी है कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की पहचान की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री इतने गंभीर मुद्दे को लेकर कितने गंभीर हैं। वामपंथियों की तरह कांग्रेस पार्टी भी ऐसे प्रवासी लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सलाह देने की बजाय राहुल गांधी को देश विरोधी बयान नहीं देने की सलाह देनी चाहिए।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments