मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) विशेष अदालत ने आईआईटी मुंबई के छात्र दर्शन सोलंकी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी व छात्रावास में उसके साथ कमरा साझा करने वाले छात्र अरमान खत्री की पुलिस हिरासत अवधि बृहस्पतिवार को 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
गुजरात के अहमदाबाद जिले के रहने वाले बीटेक (रसायन) प्रथम वर्ष के छात्र सोलंकी ने 12 फरवरी को पवई में स्थित आईआईटी मुंबई के छात्रावास भवन की सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
विशेष एससी/एसटी अदालत को पुलिस ने बताया कि सोलंकी ने खत्री की जाति और धर्म को लेकर उसे कथित रूप से बुरा भला कहा जिसके बाद खत्री ने ‘पेपर कटर’ दिखाकर उसे धमकी दी।
अभियोजन का कहना है कि सोलंकी ने खत्री की धमकियों के कारण आत्महत्या की है, इसलिए घटना की जानकारी जुटाने के लिए अन्य छात्रों का बयान दर्ज करना आवश्यक है।
भाषा अर्पणा नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.