नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) भारतीय जनसंचार संस्थान पूर्व छात्र संघ (आईआईएमसीएए) ने सोमवार को 10वें आईआईएमसीएए पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें सौम्या पिल्लई को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ चुना गया।
यह घोषणा दिल्ली में आयोजित आईआईएमसीए के 14 वें वार्षिक ‘कनेक्शंस मीट’ के दौरान की गई, जिसमें पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया।
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की वरिष्ठ संवाददाता लक्ष्मी देवी एरे को ‘एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला, जबकि मेधा यादव को ‘रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग)’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
अन्य पुरस्कार विजेताओं में सफीना वानी (रिपोर्टर ऑफ द ईयर – पब्लिशिंग), मोहम्मद असद (प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर – ब्रॉडकास्टिंग), सौरव कुमार बोरा, अल्पेश अरविंद करकरे, तंजील आसिफ, हसलीन कौर और पंचानन मिश्र शामिल थे, जबकि गार्गी सत्पथी, नंथ किशोर जी.के. और गरिमा सिंह का विशेष उल्लेख किया गया।
पुरस्कार विजेताओं को ₹10,000 से ₹1.5 लाख तक के नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।
अभिनेता चंदन रॉय और पत्रकार अभिनव पांडे को ‘एल्युमनाई ऑफ द ईयर’ नामित किया गया, जबकि पांच वरिष्ठ मीडियाकर्मियों मिलन वोहरा, लिपिका सुध, प्रदीप कुमार मलिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
