हैदराबाद, नौ मार्च (भाषा) हैदराबाद में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर आरोप है कि उसने लंबे बाल रखने के कारण एक छात्र का सिर मुंडवा दिया। सोमवार को छात्र के माता-पिता ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
पत्रकारों से बातचीत में छठी कक्षा के छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दो दिन पहले उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती उसका सिर मुंडवा दिया।
उसकी मां ने बताया कि धार्मिक मनौती के कारण उसके बेटे के बाल लंबे थे।
उसने शिक्षक द्वारा छात्र के बाल मुंडवाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि स्कूल को काटे गए बाल उन्हें सौंप देने चाहिए, क्योंकि यह धार्मिक मनौती को पूरा करने के लिए था।
सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन कर रहे माता-पिता शिक्षक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद वहां से चले गए।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
भाषा
संतोष अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
