scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशहैदराबाद के भाजपा पार्षद, नेता मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे

हैदराबाद के भाजपा पार्षद, नेता मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे

Text Size:

हैदराबाद, छह जून (भाषा) ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के भाजपा पार्षद और कुछ भाजपा नेता मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

इस बैठक को अहम माना जा रहा है क्योंकि भाजपा ने जुलाई के पहले सप्ताह में हैदराबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।

राव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक संवादात्मक सत्र होगा। पार्षदों और पदाधिकारियों को राजनीतिक और चुनावी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस समूह में 75 से 80 नेता शामिल रहेंगे।’’

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वाले दल में पार्टी की तेलंगाना इकाई के कुछ वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल रहने की संभावना है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments