scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशदिल्ली में पति ने सिलेंडर से वार करके पत्नी की हत्या की

दिल्ली में पति ने सिलेंडर से वार करके पत्नी की हत्या की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इलाके में घरेलू विवाद के हिंसक रूप लेने की सूचना मिली, जिसके बाद इस घटना के बारे में पता चला।

एक सूत्र ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।

सूत्र ने बताया कि महिला को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला किया था।

सूत्रों के अनुसार, अपराध का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा नोमान जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments