scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशझारखंड के लोहरदगा में भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद

झारखंड के लोहरदगा में भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद

Text Size:

लोहरदगा (झारखंड), 31 दिसंबर (भाषा) झारखंड में लोहरदगा जिले के कोरगो जंगल से तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद किये।

पुलिस ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जब्त हथियारों में 200 इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक इनसास राइफल, दो 303 राइफल, एक अर्द्ध-स्वचालित राइफल, एक भरी हुई देसी पिस्तौल के साथ मैगजीन, एक देसी आग्नेयास्त्र, 609 कारतूस, 10 डेटोनेटर और आठ खाली कारतूस शामिल हैं।

भाकपा (माओवादी) के सब-जोनल कमांडर गोविंद बिरिजा की सूचना के आधार पर यह बरामदगी की गयी। बिरिजा को 28 दिसंबर को कोरगो जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

इसमें बताया गया है कि मुठभेड़ में मारे गए एक सब-जोनल कमांडर की पहचान चंद्रभान पहान उर्फ सी बी पहान के रूप में की गयी है।

बिरिजा और पहान पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ के बाद लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार ने 28, 29 और 30 दिसंबर को जंगल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया और विस्फोटक बरामद किए।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments