scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशबांग्लादेश में नयी सरकार बनने के बाद भारत के साथ संबंध बेहतर होने की उम्मीद: उमर अब्दुल्ला

बांग्लादेश में नयी सरकार बनने के बाद भारत के साथ संबंध बेहतर होने की उम्मीद: उमर अब्दुल्ला

Text Size:

श्रीनगर, 14 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में नयी सरकार बनने के बाद भारत के उसके साथ संबंध बेहतर होंगे।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में स्थिरता से भारत को लाभ होगा।

श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक एग्रीटेक महोत्सव ‘गोंगुल’ के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अब्दुल्ला ने कहा, “हमारे पड़ोसी देश जितने अधिक स्थिर होंगे, उतना ही हमें फायदा होगा। कोई भी देश युद्ध या अपने किसी पड़ोसी देश को अस्थिर नहीं देखना चाहता फिर चाहे वह बांग्लादेश हो, श्रीलंका, नेपाल या कोई अन्य देश हो।”

उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र कायम रहे और वह स्थिर तथा समृद्ध बने।

अब्दुल्ला ने कहा “हमें उम्मीद है कि वहां सरकार गठन के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे, जिनमें कुछ कड़वाहट आ गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों की मदद से किसानों तक प्रौद्योगिकी आधारित जैविक समाधान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने कहा, “लाखों लोग इस महोत्सव में आ रहे हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं। यदि व्यापार समझौते के बाद हमें अमेरिका जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा करनी है और उनका कृषि उत्पाद हमारे बाजार में आएगा, तो हमें अपनी उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ानी होगी। इस दिशा में यह महोत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

भाषा जोहेब धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments