scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेश‘होहो’ बसों के जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर लौटने की संभावना

‘होहो’ बसों के जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर लौटने की संभावना

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) कोरोना वायरस महामारी के दौरान बंद हुईं हॉप-ऑन-हॉप-ऑफ (होहो) बसों का अगले कुछ महीनों में दिल्ली में परिचालन फिर से शुरू किये जाने की संभावना है। अधिकारी इस साल के अंत में होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले मार्च-अप्रैल में इस बस सेवा को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेवा संचालन के तौर-तरीकों पर अभी भी काम करने की जरूरत है और उन्हें उम्मीद है कि यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि इसे फिर से शुरू करने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके।

अधिकारी ने कहा, “हम अभी भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या हम इन्हें डीटीसी के साथ साझेदारी में शुरू करें या एक निजी ऑपरेटर की सेवाएं लें जो हमारे लिए बसें चला सकते हैं। हम सेवा फिर से शुरू करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को रखने की योजना बना रहे हैं क्योंकि इससे एक सकारात्मक संदेश जाएगा।”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अप्रत्याशित यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुरानी और दक्षिणी दिल्ली में स्थित स्मारकों तक जाने वाले दो मार्गों पर बसों के चलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने ऐसी कम से कम आठ बसों को रखने की योजना बनाई थी, लेकिन अधिकतम संख्या 15 तक हो सकती है।

उन्होंने कहा, “होहो बस सेवा 2020 में कोविड के कारण बंद हो गई थी और हम इस सेवा को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’’

भाषा

जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments