नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला करते हुए उन्हें देश का “सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” बताया और पवन खेड़ा के समर्थन में पार्टी के खड़े रहने की बात कही.
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि सरमा अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही संविधान की बुनियाद है और कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है.
The present CM of Assam is the most corrupt in the country. He will not escape the law. His abuse of state power to harass his political opponents and critics is against the Constitution.
The questions that are being raised have to be probed. Transparency, accountability of…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 13, 2026
यह बयान तब आया है जब असम पुलिस ने तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. कोर्ट ने खेड़ा को असम की संबंधित अदालत में जाकर राहत लेने को कहा है.
दरअसल, पवन खेड़ा ने सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर कई पासपोर्ट रखने और परिवार के अमेरिका में बड़े कारोबार का आरोप लगाया था, जिसे मुख्यमंत्री ने खारिज किया है. इसके बाद रिनिकी ने खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस ने उनके घर पर तलाशी भी ली.
वहीं, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “घबराहट में” हैं और रिपोर्ट्स के वायरल होने के बाद बौखलाए हुए हैं.
