scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशहिमांशु तिवारी बीआरएस के महासचिव नियुक्त

हिमांशु तिवारी बीआरएस के महासचिव नियुक्त

Text Size:

हैदराबाद, एक मार्च (भाषा) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने उत्तर प्रदेश के हिमांशु तिवारी को बुधवार को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया।

केसीआर के कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तिवारी ने ‘‘किसान विरोधी तीन कानूनों’’ का मुखर विरोध करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर सेवाएं दीं।

उन्होंने बिहार के चंपारण से उत्तर प्रदेश के बनारस तक 21-दिवसीय पदयात्रा शुरू की थी और जन जागरण पदयात्रा के लिए हजारों लोगों को जुटाया था।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि तिवारी वर्तमान में केसीआर टीम का हिस्सा हैं और वह बीआरएस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में बीआरएस के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments