scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश: राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश: राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Text Size:

शिमला, 26 मार्च (भाषा) राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने रविवार को यहां ‘संकल्प सत्याग्रह’ किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिज पर एकत्र होकर इस कदम का विरोध किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ करने और लोगों की आवाज ‘‘दबाने’’ के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कथित प्रयास के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

सुक्खू ने शुक्रवार को कहा था कि जनता के मुद्दों को उठाने वाले राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा था, ‘‘उन्होंने (गांधी ने) कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘पदयात्रा’ की और वह लोगों की सच्ची आवाज उठाने वाले तथा लोकतंत्र को जीवित रखने वाले एकमात्र नेता हैं। हम सभी उनके साथ हैं।’’

भाषा सिम्मी अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments