scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश : परवाणू में केबल कार में फंसे 11 पर्यटक, सात को सुरक्षित निकाला गया

हिमाचल प्रदेश : परवाणू में केबल कार में फंसे 11 पर्यटक, सात को सुरक्षित निकाला गया

Text Size:

(प्रादे68 स्लग और आमुख में सुधार के साथ रिपीट)

शिमला, 20 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू टिम्बर ट्रेल में एक केबल कार ट्रॉली तकनीकी खराबी आने के कारण हवा में आधे बीच में ही अटक गई जिससे 11 पर्यटक फंस गए। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केबल कार ट्रॉली में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।

परवाणू के पुलिस उपाधीक्षक प्रणव चौहान ने बताया कि फंसे हुए 11 पर्यटकों में से सात को कुछ घंटों के भीतर सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि चार पर्यटक अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।

इससे पहले, राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने कहा था कि केबल कार में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण आठ पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए हैं।

सोलन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक, पर्यटकों को बचाने के लिए एक और केबल कार ट्रॉली को रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि केबर कार में आई खराबी को दूर करने के लिए टिम्बर ट्रेल ऑपरेटर के तकनीकी दल को तैनात किया गया है और पुलिस का एक दल स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।

भाषा

फाल्गुनी पारुल

पारुल मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments