scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश: जलधारा में जलस्तर बढ़ने पर फंसे 10 लोगों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश: जलधारा में जलस्तर बढ़ने पर फंसे 10 लोगों को बचाया गया

Text Size:

शिमला, 19 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक जलधारा में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के बाद फंसे दस लोगों को लगभग नौ घंटे के बचाव अभियान के बाद शुक्रवार को बचा लिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि सेना की एक टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 22 सदस्यों और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने बचाव अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला आपात अभियान केंद्र ने इससे पहले बताया था कि जल स्तर में अचानक वृद्धि हो जाने के कारण धीरा अनुमंडल स्थित नेगल खड्ड में दो महिलाओं समेत 10 लोग फंस गए।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार छह से सात लोग धारा में फंसे थे।

भाषा देवेंद्र आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments