scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशहिमाचल: हमीरपुर में चट्टान से टकराई कार : पिता की मौत, पुत्र घायल

हिमाचल: हमीरपुर में चट्टान से टकराई कार : पिता की मौत, पुत्र घायल

Text Size:

हमीरपुर (हिप्र), 22 अप्रैल (भाषा) हमीरपुर में बुधवार को एक कार सड़क किनारे एक चट्टान से टकरा गयी जिससे 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका किशोर बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह दुर्घटना भीरा इलाके में हुई, जब वाहन सड़क से नीच उतर गया और एक चट्टान से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के बड़ा गांव निवासी प्रेमचंद के रूप में हुई, जबकि इस दुर्घटना में उनके बेटे दीक्षित (17) को चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, चंद अपने बेटे के इलाज के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जा रहे थे तभी भीरा के पास उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

हादसे में दोनों घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को यहां के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दीक्षित का फिलहाल इलाज चल रहा है। उसने बताया कि दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments