scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशदिल्ली में जल्द शुरु होगी ‘हॉन्टेड’ स्मारकों पर ‘हेरिटेज वॉक’

दिल्ली में जल्द शुरु होगी ‘हॉन्टेड’ स्मारकों पर ‘हेरिटेज वॉक’

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पर्यटन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के ‘हॉन्टेड’ (भूतिया) स्थलों की पहचान की है जहां ‘हैरिटेज वॉक’ का आयोजन किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि मालचा महल, भूली भटियारी का महल, फिरोज़शाह कोटला और तुगलकाबाद किला जैसे कुछ ऐतिहासिक स्थलों की पहचान की गई है जहां शाम साढ़े पांच बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक ‘वॉक’ का आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “ हमने हाल में ‘हेरिटेज वॉक’ शुरू की है और उनकी सफलता से गदगद हैं। हम ‘हॉन्टेड’ स्थलों को शामिल कर ‘वॉक’ का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। काफी लोग हमसे इन स्थानों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।”

इस तरह की पहली ‘वॉक’ चाणक्यपुरी के पास रिज जंगल के अंदर स्थित मालचा महल से शुरू होगी।

मालचा महल सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने बनवाया था और इसका इस्तेमाल शिकारगाह के तौर पर किया जाता था।

अधिकारी के अनुसार, भूली भटियारी का महल, फिरोजशाह कोटला और तुगलकाबाद किले का भी रहस्यमय इतिहास है जो लोगों को आकर्षित करता है।

उन्होंने कहा कि शहर के अनजान ऐतिहासिक स्थानों पर एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “ हम नए स्थानों के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। संबंधित विभागों से इजाजतें ली जा रही हैं।”

भाषा नोमान वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments