scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअसम के सोनितपुर में तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

असम के सोनितपुर में तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

Text Size:

तेजपुर, 22 फरवरी (भाषा) असम के सोनितपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे चरिदुआर थाना क्षेत्र के भालुकपुंग चौकी पर एक वाहन से 575 किलोग्राम गांजा जब्त किया। कार अरुणाचल प्रदेश से असम के उदलगुरी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ को साबुन के 14 बॉक्स में छिपा कर रखा गया था।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने और उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में यह राज्य में मादक पदार्थ की दूसरी सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले कार्बी आंगलोंग जिले में सोमवार को 25 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई थी और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

भाषा साजन पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments