scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशगड्ढे में फंसे व्यक्ति को बचाने के दौरान सिर धड़ से अलग हुआ

गड्ढे में फंसे व्यक्ति को बचाने के दौरान सिर धड़ से अलग हुआ

Text Size:

मदुरै (तमिलनाडु), चार जून (भाषा) तमिलनाडु के मदुरै में 13 फुट गहरे गड्ढे में फंसे एक मजदूर को बचाने के लिए उसके साथियों ने जेसीबी (अर्थ मूवर) का इस्तेमाल कर दिया, जिससे उसका सिर कटकर धड़ से अलग हो गया।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां राममूर्ति नगर में मजदूर आर सतीश फिसल गया और भूमिगत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद गये गड्ढे में गिर गया।

उन्होंने बताया कि गड्ढे के एक तरफ से अचानक जमीन धंसने से सतीश मिट्टी में दब गया, इस बीच उसके साथियों ने पुलिस या बचाव सेवा कर्मियों का इंतजार किये बगैर उसे बचाने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि बदहवासी में किया गया प्रयास सफल नहीं हुआ और जेसीबी की मदद से वहां से ढीली मिट्टी हटाने के दौरान सतीश का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। सतीश एक निजी ठेकदार के लिए काम करता था और वह इरोड जिले का रहने वाला था।

कुडाल नगर पुलिस ने इस घटना के सिलसिल में जेसीबी संचालक समेत तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

मदुरै के निगम आयुक्त सिमरनतीज सिंह कहलों ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि मिट्टी ढीली होने के कारण श्रमिक उसमें दब गया था। उनके अनुसार निगम ने जांच का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सतीश की मौत पर दुख प्रकट किया तथा शोकसंतप्त परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उनके परिवार के लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

इसके अलावा तमिलनाडु असंगठित श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से और पांच लाख रुपये दिये जाएंगे।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments