scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशहरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा जनसेवक पार्टी शुरू की

हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा जनसेवक पार्टी शुरू की

Text Size:

चंडीगढ़, छह सितंबर (भाषा) हरियाणा के मेहम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने बुधवार को एक राजनीतिक दल की शुरुआत की और आरोप लगाया कि अन्य पार्टियां झूठे वादों से लोगों को गुमराह करती हैं और सत्ता पाने के बाद जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं करती हैं।

कुंडू ने हरियाणा जनसेवक पार्टी की घोषणा के बाद कहा कि वह किसी पद की या मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि भारत की आजादी के दशकों बाद भी गरीबों, किसानों और वंचितों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

कुंडू ने आरोप लगाया कि अन्य दल चुनाव से पहले लोगों से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे जन कल्याण के लिए कुछ नहीं करते।

हरियाणा में भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर ऊंची होने के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments