scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशहरियाणा: गुरुग्राम में एक महिला ने नवजात शिशु की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

हरियाणा: गुरुग्राम में एक महिला ने नवजात शिशु की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

Text Size:

गुरुग्राम, सात अप्रैल (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम के सूर्य विहार इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी ढाई साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था और विवाद बढ़ने पर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी आधार शर्मा ने चार साल पहले 30-वर्षीय नेहा से शादी की थी। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते हैं और फिलहाल सूर्य विहार में किराये के मकान में रहते हैं।

सोमवार सुबह वह काम पर निकले और शाम करीब छह बजे जब लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया।

उन्होंने मकान मालिक को बुलाया और जब दरवाजा तोड़ा गया तो उनकी ढाई साल की बेटी अनिका और पत्नी बेहोश पड़ी मिलीं।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि नेहा की गर्दन पर धारदार हथियार के घाव थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने संदेह व्यक्त किया कि उसकी पत्नी ने बच्ची की हत्या की और फिर अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि उसकी पत्नी ने ऐसा क्यों किया।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के होश में आने का इंतजार है। जांच जारी है और महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।”

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments