scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशहरियाणा : घने कोहरे के कारण ट्रक और बस की टक्कर; एक यात्री की मौत, 22 अन्य घायल

हरियाणा : घने कोहरे के कारण ट्रक और बस की टक्कर; एक यात्री की मौत, 22 अन्य घायल

Text Size:

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार को घने कोहरे के कारण एक बस के ट्रक से टकरा जाने पर एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसमें (बस में) सवार 22 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना झज्जर जिले के झज्जर-सोनीपत मार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि बस में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

आसोदा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर ने बताया कि बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय इलाके में घना कोहरा था।

भाषा

शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments