scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशहरियाणा: वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

हरियाणा: वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Text Size:

नूंह (हरियाणा), तीन जनवरी (भाषा) पुलिस ने वाहन चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से एक चोरी की कार, तीन देसी पिस्तौल, आठ कारतूस, तीन मास्टर चाबियां और दो नकली नंबर प्लेट जब्त की गई।

पुलिस ने कहा कि इन चारों के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुल 75 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान जयमत गांव निवासी इकराम उर्फ अकरम (30), अजरुद्दीन उर्फ अजरू (30) और नूंह के रिहट गांव निवासी सदरुद्दीन उर्फ सदर (24) तथा आजाद (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि इकराम उस गिरोह का सरगना है जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में सक्रिय था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को सोमवार देर रात गुरनावत रेलवे पुल के नीचे से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे कोई अन्य अपराध करने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि अजरुद्दीन उर्फ ​​अजरू के खिलाफ वाहन चोरी के दस मामले दर्ज हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments