scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशहरियाणा: कुरुक्षेत्र में दंपति ने अपनी तीन साल बेटी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में दंपति ने अपनी तीन साल बेटी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Text Size:

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार को एक दंपति ने कथित तौर पर अपनी तीन वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उनके शव घर में हुक से लटके हुए मिले।

‘के गेट’ के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि जतिंदर कुमार (30) और उनकी पत्नी मंजू (28) अपनी बेटी अद्विका के खराब स्वास्थ्य के कारण परेशान थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी तड़के मिली, जांच शुरू कर दी गई है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments