scorecardresearch
Saturday, 27 June, 2026
होमदेशहरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्कूलों और जल परियोजनाओं की समीक्षा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्कूलों और जल परियोजनाओं की समीक्षा की

Text Size:

चंडीगढ़, 27 जून (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जर्जर सरकारी स्कूल भवनों की जगह नए भवन बनाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में स्कूलों की इमारतें बहुमंजिला बनाई जाएं, ताकि खेल के मैदान के लिए अधिक से अधिक जगह उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद किसी भी असुरक्षित भवन में कक्षाएं नहीं चलनी चाहिए और नए भवन बनने तक छात्रों को नजदीकी सरकारी इमारतों या स्कूलों में स्थानांतरित किया जाए।

सैनी ने नए स्कूल भवनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भविष्य में स्कूल भवनों का निर्माण बहुमंजिला (वर्टिकल) किया जाए, ताकि अधिक से अधिक खेल मैदान उपलब्ध रह सके।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों से जवाबदेही तय करने, ग्रुप-ए अधिकारियों से औचक निरीक्षण कराने तथा लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

सैनी ने विभागों को ‘महाग्राम योजना’ के तहत चल रहे कामों को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस योजना में शामिल गांवों में मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) को प्राथमिकता दें।

मुख्यमंत्री ने मानसून का मौसम नजदीक आने के साथ ही अधिकारियों को नालियों और मलजल इकाइयों की समय पर सफाई करने के निर्देश भी दिए।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments