scorecardresearch
गुरूवार, 8 मई, 2025
होमदेशहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन किये

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन किये

Text Size:

गुवाहाटी, तीन अगस्त (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार सुबह गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में दर्शन किये।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सैनी ने इस ‘शक्तिपीठ’ में सभी की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। यह मंदिर शहर में नीलाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ मैंने गुवाहाटी की नीलाचल पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक कामाख्या धाम का दौरा कर पूजा-अर्चना की।’’

उन्होंने इसी के साथ मंदिर जाने का अपना वीडियो भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। सैनी ने मां कामाख्या के प्रति जीवनपर्यंत समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।

भाषा

राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments