scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमदेशहरियाणा : एसडीएम को ‘झुंझुना’ सौंपने की कोशिश करने के आरोप में कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा : एसडीएम को ‘झुंझुना’ सौंपने की कोशिश करने के आरोप में कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

चंडीगढ़, 16 फरवरी (भाषा) हरियाणा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस और अन्य के खिलाफ पिछले महीने हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय एसडीएम को ‘झुंझुना’ सौंपने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसडीएम ने दावा किया कि इस कृत्य से उनके आधिकारिक कार्यों में बाधा पैदा हुई और उन्हें अपमानित किया गया।

एसडीएम कार्यालय के बाहर 19 जनवरी को गुहला के विधायक के नेतृत्व में हुए एक विरोध प्रदर्शन से यह विवाद उपजा।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments