scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशहरिद्वार : नदी में फंसे पिता-पुत्र को बचाया गया

हरिद्वार : नदी में फंसे पिता-पुत्र को बचाया गया

Text Size:

हरिद्वार, नौ जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद के तेलपुरा गांव में मोहंडरो नदी की तेज धारा मे फंसे पिता और पुत्र को पुलिस ने सकुशल बचा लिया।

दोनों नदी पार करके अपने खेत में गए थे और वापसी के दौरान नदी में अचानक बहुत ज्यादा बरसाती पानी आ जाने से नदी के बीच टापू में फंस गये।

बुग्गावाला थानाध्यक्ष पी डी भट्ट ने बताया की नदी में दो लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर वह अपनी आपदा राहत टीम के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे तक राहत और बचाव टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अभियान चलाकर नदी में फंसे गयूर (30) और उसके 4 वर्षीय बेटे सलमान को सुरक्षित बाहर निकाला।

भाषा सं नेत्रपाल शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments