scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशहापुड़ : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 12 बदमाश गिरफ्तार

हापुड़ : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 12 बदमाश गिरफ्तार

Text Size:

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 16 मार्च (भाषा) गढ़ पुलिस और बिजली की तार चुराने वाले गिरोह के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से करीब 10 कुंतल बिजली के हाईटेंशन तार बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इरशाद उर्फ भूरा और खरखौदा निवासी मुकेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments