scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशराजस्थान में कई जगह ओलावृष्टि होने की चेतावनी

राजस्थान में कई जगह ओलावृष्टि होने की चेतावनी

Text Size:

जयपुर, तीन अप्रैल (भाषा) मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज शुक्रवार को राजस्थान में कई जगह ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज शुक्रवार को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी चलेगी। इस दौरान बारिश होने की संभावना है तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम केंद्र ने यह भी कहा कि चार अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इसी तरह 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होगी। सात अप्रैल को एक और नया मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश होगी।

इसके अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों में कहीं-कहीं आंधी चली और बारिश हुई। सबसे अधिक 11.5 मिलीमीटर बारिश श्रीगंगानगर के पदमपुर में दर्ज की गई।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments