गुरुग्राम, 18 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम में 22 वर्षीय एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी खुशवंत युवती का परिचित है।
युवती द्वारा पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, खुशवंत ने उसे सेक्टर 33 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुलाया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर खुशवंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
भाषा जितेंद्र सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.