scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम : युवती ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

गुरुग्राम : युवती ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

Text Size:

गुरुग्राम, 29 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल से नौकरी के लिए यहां लाई गई 24 वर्षीय युवती के साथ चक्करपुर इलाके में कम से कम पांच लोगों ने कथित तौर पर कई बार सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

करीब एक साल पहले एक परिचित उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर गुरुग्राम ले आया था।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता को लाने वाले व्यक्ति ने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया और उसके साथ पांच से अधिक लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे बलात्कार के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, कल रात एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस ने कहा कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments