scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम: पटौदी में पूर्व पार्षद और उसके सहयोगी ने महिला के साथ बलात्कार किया, मामला दर्ज

गुरुग्राम: पटौदी में पूर्व पार्षद और उसके सहयोगी ने महिला के साथ बलात्कार किया, मामला दर्ज

Text Size:

गुरग्राम, चार अप्रैल (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम के पटौदी इलाके में दहेज के मामले में मध्यस्थता करने के बहाने एक पूर्व पार्षद और उसके सहयोगी ने 30 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया था और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इसके बाद, आरोपियों ने उससे संपर्क किया और उसके पति के साथ सुलह कराने का वादा किया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2024 में, आरोपी पटौदी के पूर्व पार्षद जाहिद और उसका साथी सोनू उसे (महिला) हेलिमंडी के एक होटल में बहला-फुसलाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद, उन्होंने पटौदी के विभिन्न होटलों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसे चुप रहने की धमकी भी दी।

शिकायतकर्ता ने बताया, “इस वर्ष 17 फरवरी को जाहिद ने मुझे अपने घर बुलाया, जहां सोनू पहले से मौजूद थी और उन दोनों ने मेरा बलात्कार किया। जब मैंने पुलिस में शिकायत करने को कहा, तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। जब मैं शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, तो जाहिद और उसकी पत्नी ने बाजार में मुझ पर हमला किया।”

पटौदी के थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments