scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम: एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

गुरुग्राम: एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

Text Size:

गुरुग्राम, 25 मार्च (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज वन थाना, श्वान दस्ता, बम निरोधक दस्ता और अन्य विशेष दलों की एक टीम मौके पर पहुंची तथा स्कूल परिसर, कक्षाओं, इमारतों व आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली।

पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

पुलिस के मुताबिक, पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “गुरुग्राम पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल के स्रोत व भेजने वाले की पहचान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments