वडोदरा, 14 फरवरी (भाषा) गुजरात के वडोदरा जिले में शनिवार को एक भूमिगत निर्माण स्थल पर ‘ड्रेनेज चैंबर’ के निरीक्षण के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि यह घटना अंखोल इलाके में हुई। पुलिस को संदेह है कि विपुल मंगरोलिया (45) और अक्षय भाभोर (23) की मौत ‘ड्रेनेज चैंबर’ में डूबने या जहरीली गैसों के संपर्क में आने से हुई।
वर्णमा पुलिस थाने के निरीक्षक एस जी वाघेला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
पुलिस ने बताया कि विपुल अमरेली के रहने वाले थे, जबकि भाभोर दाहोद के निवासी थे।
भाषा शफीक धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
