scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशगुजरात: सुरेंद्रनगर जिले में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

गुजरात: सुरेंद्रनगर जिले में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Text Size:

सुरेंद्रनगर, 22 अगस्त (भाषा) गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखतार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुरेंद्रनगर-वीरमगाम राज्य राजमार्ग पर कडू गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुई।

उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्ति इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में अपने काम पर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया, ”तेज रफ्तार से जा रही उनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई और तीनों की व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments