जूनागढ़, 26 जनवरी (भाषा) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को जूनागढ़ जिले में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया।
जूनागढ़ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मुख्य सचिव राजकुमार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विकास सहाय भी उपस्थित रहे।
गुजरात राज्य पुलिस, भारतीय तटरक्षक, सीमा सुरक्षा बल, चेतक कमांडो, मरीन कमांडो, राज्य रिजर्व पुलिस, महिला पुलिस प्लाटून, महिला वन कर्मी, श्वान दस्तों की टुकड़ियों के साथ मध्य प्रदेश के पुलिस कर्मियों ने परेड में भाग लिया।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं पुलिस कर्मियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
मुख्यमंत्री पटेल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी नागरिकों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। सभी स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को सलाम जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान गंवा दी। जब हम आजादी का अमृत काल मना रहे हैं, तो हम विकसित गुजरात के साथ विकसित भारत बनाने का संकल्प लें।’’
गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने राजधानी गांधीनगर में प्रदेश पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।
भाषा वैभव नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.