scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशगुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी ने परिवारों से बहुओं के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का आग्रह किया

गुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी ने परिवारों से बहुओं के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का आग्रह किया

Text Size:

गांधीनगर, आठ मार्च (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को परिवारों से आग्रह किया कि वे बहुओं के साथ भी उसी सम्मान और स्नेह का व्यवहार करें जैसा वे अपनी बेटियों के साथ करते हैं।

संघवी गांधीनगर जिले में गुजरात ठाकोर क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे।

संघवी ने कहा, ‘‘शादी के बाद घर आने वाली दुल्हन को अपनी बेटी की तरह समझो और उसे सम्मान और प्यार दो।’’

उन्होंने कहा कि ठाकोर समुदाय ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संघवी ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में शुरू हुई प्रगति अब राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में ‘‘रॉकेट की गति’’ से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने समुदाय के नेताओं से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments