scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशगुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से भेंट की

गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से भेंट की

Text Size:

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इस महीने की शुरुआत में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद शीर्ष नेतृत्व के साथ पटेल की यह पहली औपचारिक बैठक थी। पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद 12 दिसंबर को पटेल ने लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments