scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशगुजरात: मुख्यमंत्री ने जलवायु जोखिमों और हरित अवसरों पर पुस्तक का विमोचन किया

गुजरात: मुख्यमंत्री ने जलवायु जोखिमों और हरित अवसरों पर पुस्तक का विमोचन किया

Text Size:

गांधीनगर, पांच मार्च (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को ‘शेपिंग टूमॉरो सिटी: फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन ऑपर्च्यूनिटी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

पुस्तक में शहरीकरण की चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करने का तरीका बताया गया है।

इस पुस्तक को गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक शालिनी अग्रवाल ने लिखा है।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रकाशित यह पुस्तक शहरीकरण की चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करने का तरीका दर्शाती है। पुस्तक भविष्य में बढ़ते शहरीकरण की पर्यावरणीय और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए योजना व नीतियों की आवश्यकता पर बल देती है।”

विज्ञप्ति में बताया गया कि यह शहरीकरण से जुड़ी ऊर्जा मांग, संसाधन उपयोग और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के समाधान भी तलाशता है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments