scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशगुजरात: सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाजार में बच्चे को कई बार थप्पड़ मारते दिखा पुलिसकर्मी, निलंबित

गुजरात: सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाजार में बच्चे को कई बार थप्पड़ मारते दिखा पुलिसकर्मी, निलंबित

Text Size:

वडोदरा, तीन अप्रैल (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर के एक बाजार में एक पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 13 वर्षीय बच्चे को कई बार थप्पड़ मारते दिखा, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे नंदेसरी बाजार में हुई और पुलिसकर्मी की पहचान छनी पुलिस थाने से जुड़े शक्तिसिंह पवरा के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पवरा अपने सरकारी वाहन से शहर के दूसरे थाने गए थे और वापसी में सड़क पार करते समय उन्होंने देखा कि बच्चा उन पर कुछ बड़बड़ा रहा है। आवेश में आकर वह नीचे उतरे, बच्चे को कई बार थप्पड़ मारा और उसका हाथ भी मरोड़ दिया। ये सारी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गईं।’’

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिलने और जांच के बाद पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम ने पवरा को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments