scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशगुजरात : वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी नेता वघेला ने जीत दर्ज की; मौजूदा विधायक चौथे नंबर पर रहे

गुजरात : वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी नेता वघेला ने जीत दर्ज की; मौजूदा विधायक चौथे नंबर पर रहे

Text Size:

वाघोडिया (गुजरात), आठ दिसंबर (भाषा) निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा के बागी धर्मेंद्र सिंह रणुभा वाघेला ने वाघोडिया सीट से भाजपा उम्मीदवार अश्विनभाई नटवरभाई पटेल को 14,006 मतों के अंतर से हराया है।

वहीं, इस सीट से छह बार के विधायक मधुभाई श्रीवास्तव 14,645 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, वडोदरा जिले की वाघोडिया सीट से धर्मेंद्रसिंह रणुभा वाघेला को 77,905 वोट मिले, जबकि अश्विनभाई नटवरभाई पटेल को 63,899 वोट पड़े हैं।

सौराष्ट्र क्षेत्र के रहने वाले वाघेला 2017 में भी वाघोडिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें श्रीवास्तव के हाथों हार मिली थी।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments