कोलकाता, आठ फरवरी (भाषा) गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के अध्यक्ष अनिल थापा ने बुधवार को राज्य विधानसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक की और दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
राज्य विधानसभा में वरिष्ठ मंत्री अरूप बिस्वास की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के चैम्बर में बंद कमरे में यह बैठक 45 मिनट तक चली। बिस्वास तृणमूल कांग्रेस के पर्वतीय क्षेत्रों के मामलों के प्रभारी भी हैं।
थापा ने कहा, ‘‘हमने आईसीडीएस योजना और चाय तथा चिंचोना बागान इलाके में रह रहे लोगों के भूमि अधिकारों समेत पर्वतीय क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।’’
भाषा गोला रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
