scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में दादी की कथित हत्या कर पौत्र फरार

उत्तर प्रदेश में दादी की कथित हत्या कर पौत्र फरार

Text Size:

बदायूं (उप्र) 22 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मामूली कहासुनी में अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मामला जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसौमा गांव का है जहां एक युवक ने अपनी दादी की हत्या कर दी।

मृत महिला के पुत्र नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रईसा देवी(70) की किसी बात से नाराज होकर उनके पौत्र अवनीश ने पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि हत्या के बाद अवनीश फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments